नर्मदापुरम । नर्मदापुरम में आज नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। गोताखोरों ने इन्हें मशक्कत के बाद इन्हें तलाश लिया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सभी वर्धमान फैक्ट्री, बुधनी के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम के पोस्ट ऑफिस घाट पर नर्मदा स्नान करने बुधनी से छह युवक पहुंचे थे। सभी की उम्र 18 साल बताई गई है। दो लोग किनारे पर बैठे रहे। चार युवक नर्मदा में नहाने उतर गए। गहराई में जाने से वे लापता हो गए। नगर पालिका का दल मौके पर पहुंच गया है। गोताखोरों को युवकों को तलाशने नर्मदा में उतारा गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद चारों को निकाल लिया गया। उनके नाम प्रवीण कृष्णगोपाल राजपूत, विनय प्रहलाद बैरागी, आर्यन चतरुराम ठाकुर और पवी राजेश श्रेष्ठा बताए गए हैं। ऋतिक वेदप्रकाश शुक्ला और आकाश कुमार भी साथ गए थे, पर वे किनारे पर ही रहे। उन्होंने ही उनके डूबने की खबर पुलिस को दी थी।

Текущие рекомендации: https://ekostroy76.ru
Только лучшие материалы: http://zoompost.ru
Подробности внутри: https://regalbuild.ru
Узнать больше здесь: https://ekostroy76.ru