नगर निगम व खालसा फाउंडेशन ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए पे्ररित किया

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर एवं खालसा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री गुरु नानक इंटर काॅलेज, श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज एवं बाबा हरबंस सिंह एकेडमी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ब्रांड अम्बेस्डर जगमोहन सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक की बोतलों और लंच बाॅक्स के स्थान पर स्टील की बोतल एवं स्टील के लंच बाॅक्स उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बच्चों को यह भी समझाया गया कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय उसे एक बोतल या निर्धारित स्थान पर एकत्रित करें, ताकि स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाया जा सके। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया।
