काशीपुर। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा का आज काशीपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष रह चुके गुंजन को जिले का काफी अनुभव है इसलिए संगठन द्वारा उन्हें काशीपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर श्री गुंजन द्वारा कहा गया है कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम पुनः स्थापित करेंगे। यही उनका एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर सुशील शर्मा, चौधरी समरपाल सिंह, अमित मनचंदा, सर्वजीत सिंह, अजय पाल, कमलेश कुमार, अमित नारंग, पुलकित सेठी, रिंकी मनराल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
