धर्मशाला व कुएं के जीर्णो(ार हेतु महापौर को दिया ज्ञापन

काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड भारत के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के नेतृत्व में काशीपुर के रुहेला समाज के व्यक्तियों ने काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक वाली को एक ज्ञापन रुहेला समाज की जो धर्मशाला व कुआं जो मोहल्ला कटोराताल काशीपुर में स्थित है, उसके जीर्णो(ार के लिए व अवैध कब्जे को हटाने के लिए दिया, जिस पर दीपक वाली ने तत्काल निर्णय लेते हुए नगर आयुक्त काशीपुर को जांच करते हुए उसे पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जल्दी रुहेला समाज कि धर्मशाला व कुएं का जीर्णो(ार कराया जाएगा उसमें जो रुहेला समाज का योगदान होगा वह भी पूर्ण रूप से लिया जाएगा तथा रुहेला समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संजय रूहेला एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव विशाल रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, विनीत रुहेला, सुनील रुहेला, राजीव रुहेला, प्रदीप रुहेला, कौशल रुहेला, पवन रुहेला, अर्जुन रुहेला, राजेंद्र रुहेला, सचिन रुहेला, अनिल रुहेला, मीत रुहेला, रुद्र रुहेला व समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे।
