अहमदाबाद। शहर के सिविल अस्पताल में एक जन्मदात्री ने अपनी दो महीने की मासूम बच्ची को तीसरी मंझिल से फैंक उसे मौत के घाट उतार दियाद्य महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैद्य प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जन्म से ही बच्ची रोगग्रस्त थी जिससे परेशान होकर महिला ने उसकी हत्या कर दीद्य आणंद जिले की पेटलाद तहसील के रावली गांव निवासी आसिफमियां मलेक और पत्नी फरजानाबानु के परिवार में दो महीने पहले बेटी का जन्म हुआ थाद्य बेटी जन्म से बीमार थी जिससे उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया थाद्य जहां डॉक्टर ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से उसकी तबियत खराब हुई थीद्य बाद में अंतडी का हिस्सा बाहर निकलने पर नडियाद के सिविल अस्पताल में उसका उपचार कराया गयाद्य लेकिन उसकी तबियत में सुधार ना देख बच्ची को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया थाद्य रविवार की सुबह आसिफमियां ने अस्पताल के वार्ड 3 में अपनी दो महीने की बेटी गायब होने पर उसकी तलाश शुरू कर दीद्य सच्चाई यह थी कि जन्मदात्री फरजाना ने दो महीने की बेटी को अस्पताल की तीसरी मंझिल से नीचे फैंक दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई थीद्य बेटी को नीचे फैंकने का बाद फरजाना ने उसके लापता होने का नाटक कियाद्य लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों ने फरजाना के झूठ की पोल खोल दीद्य अस्पताल के सीसीटीवी चेक करने पर उसमें फरजाना अपनी बेटी को तीसरी मंझिल से फैंक दिख रही हैद्य इस खुलासे के बाद आसिफमियां ने शाहीबाग पुलिस थाने में पत्नी फरजाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दीद्य जिसके आधार पर पुलिस ने फरजाना को गिरफ्तार कर लिया हैद्य पूछताछ में फरजाना ने बताया कि बेटी जन्म से ही बीमार रहती थी जिससे वह परेशान हो गई थीद्य इस वजह से उसने अपनी बेटी को तीसरी मंझिल से फैंक दिया
