Aaj Ki Kiran

देवार्पण फूड्स ने की डीलर्स मीट आयोजित

Spread the love




काशीपुर। देवार्पण फूड्स प्रा. लि. द्वारा डीलर्स मीट-2022 का आयोजन रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश पंजाब, राजस्थान, बिहार व दिल्ली आदि प्रदेशों से आये डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भाग लिया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश के प्रसि( कलाकारों द्वारा अपनी गायकी एवं नृत्य से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स का अभिनन्दन किया, साथ ही सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इनके सहयोग से कम्पनी ने 5 वर्ष से भी कम समय में बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रबंध निदेशक अर्पण जिल्दल ने बताया कि कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी उत्पाद श्रृंखला को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी के द्वारा विकसित किया जा रहा है और भविष्य में भी इसके लिए कटिव( हैं। कम्पनी के उच्च क्वालिटी के उत्पाद नमकीन, चिप्स, स्नेक्स एवं मिठाइयां आदि उत्पादों की आपूर्ति सम्पूर्ण उत्तर भारत में की जा रही है। कम्पनी का लक्ष्य है देशभर के समस्त उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी के उत्पादों को नये स्वाद एवं फ्लेवर्स के साथ फूड प्रोडक्ट की एक लम्बी श्रृंखला उपलब्ध करना है। इस अवसर पर श्रीमती रेखा अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, पुनीत मोहिन्द्रा, नारायण व्यास, विवेक पाण्डेय, अतवीर सिंह, दीपक कुमार यादव, नितिश राजपूत, मनीष गौड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *