Aaj Ki Kiran

दुर्घटना में घायल प्रभपाल निज्जर की उपचार के दौरान मौत

Spread the love

मृतक प्रभपाल निज्जर का फाइल फोटो



काशीपुर। बीती 26 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एसएन इमिग्रेशन के एमडी प्रभपाल निज्जर का भी दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। आज स्थानीय शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विदित हो कि बीती 26 जुलाई को प्रभपाल निज्जर अपने मित्र डॉ. गुरपाल सहोता के साथ थार गाड़ी से जसपुर से अफजलगढ़ रोड पर जा रहे थे कि उनकी गाड़ी एक डंपर में जा घुसी थी जिससे प्रभपाल निज्जर, उनकी पत्नी तनवीर निज्जर, डॉ. गुरपाल सहोता, उनकी पत्नी जगदीप कौर सहोता घायल हो गये थे। प्रभपाल निज्जर व जगदीप कौर सहोता की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें डॉ. गुरपाल सहोता की पत्नी जगदीप कौर सहोता की विगत 31 जुलाई को दुखद मृत्यु हो गई थी। अब शनिवार को एसएन इमिग्रेशन के एमडी प्रभपाल निज्जर का भी दुखद निधन हो गया। प्रभपाल अपने पीछे पत्नी व 4 साल की बेटी छोड़ गये हैं। दिवंगत निज्जर का अंतिम संस्कार रविवार शाम स्थानीय शमशानघाट पर विधिवत कर दिया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने श्र(ांजलि दी।

11 thoughts on “दुर्घटना में घायल प्रभपाल निज्जर की उपचार के दौरान मौत

  1. Volvo в Україні https://mirnyid.blogspot.com/2026/03/volvo.html екскаватори, фронтальні навантажувачі та дорожні машини. Надійність, ефективність і сучасні рішення для будівництва. Продаж, підбір і обслуговування техніки для бізнесу.

  2. Лучшее путешествие джип тур авто горы, каньоны и побережье. Увлекательные маршруты, опытные гиды и яркие впечатления от путешествий по Крыму.

  3. Do you trade cryptocurrencies? bitkelt trade platform automate your transactions and earn passive income. Smart algorithms analyze the market and help you make decisions. Increase your income and reduce risks with modern technology.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *