Aaj Ki Kiran

दिव्यांग यात्रियों को नए साल की सौगात देगी योगी सरकार

Spread the love


लखनऊ । लखनऊ में चल रहीं 60 एसी इलेक्ट्रिक बसों में नए साल से दिव्यांग यात्री मुफ्त में सफर कर सकेंगे। इनके अलावा छह अन्य श्रेणियों के लोगों को भी मुफ्त सफर का तोहफा देने की तैयारी है। पांच जनवरी को मंडलायुक्त के यहां होने वाली सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी जाएगी। यही नहीं नए साल पर 40 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगीं। बोर्ड की बैठक में संविदा कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी निर्णय लिया जा सकता है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि बैठक में इन सभी प्रस्तावों को रखा जाएगा। दिव्यांग, संसद सदस्य-लोकसभा, उत्तर प्रदेश विधान सभा के भूतपूर्व सदस्य, सूचना निदेशालय के मान्यता प्राप्त पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, सरकार द्वारा सम्मानित बेसिक व माध्यमिक स्तर के शिक्षक कर्मचारी, लोक तंत्र रक्षक सेनानी निरूशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगे। बोर्ड बैठक में संविदा कर्मियों के हित में प्रस्ताव रखा जाएगा। नौ पैसा प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक बढ़ाया जाएगा। अभी प्रति किलोमीटर 1.50 किमी पारिश्रमिक मिलता है। यही नहीं साल भर ईमानदारी से काम करने वाले चालक परिचालकों को हर साल तीन हजार रुपये अगल से प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।

One thought on “दिव्यांग यात्रियों को नए साल की सौगात देगी योगी सरकार

  1. Pretty section of content. I just stumbled upon your website and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your blog posts. Anyway I will be subscribing to your feeds and even I achievement you access consistently rapidly.
    viagraonline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *