https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

दहेज स्वरूप की 25 लाख रूपये की डिमांड, विवाहिता ने दर्ज कराया पति समेत चार पर केस

Spread the love


काशीपुर। दहेज के रूप में 25 लाख रूपये नकद की डिमांड करने और असमर्थता व्यक्त करने पर तलाक देने का दबाव बनाते हुए विवाहिता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। विजय नगर नई बस्ती निवासी आशी वर्मा पुत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर 2017 को उसका विवाह मानपुर रोड काशीपुर निवासी अंकित गंगवार पुत्र कृष्णपाल गंगवार के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग करते हुए उसे पीटने लगा। उसका साथ देते हुए देवर विनय गंगवार, ननद अनीता गंगवार तथा ससुर कृष्णपाल गंगवार भी उसे प्रताड़ित कर 25 लाख रूपये नकद की डिमांड करने लगे। आरोप है कि जून 2018 में पीटकर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला हैल्पलाइन में शिकायत करने पर फैसला होने के बाद पति उसे बिहार ले गया और कुछ दिन बाद ससुरालीगण भी वहीं पहंुच गये। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई और डिमांड पूरी न करने की दशा में तलाक देने का दबाव बनाकर उसे पीटते हुए अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। पीड़िता के मुताबिक बीती 12 जून को मारपीट कर पति और ससुरालियों द्वारा घर से निकाल दिये जाने पर वह जैसे-तैसे मायके पहंुची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 506, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

4 thoughts on “दहेज स्वरूप की 25 लाख रूपये की डिमांड, विवाहिता ने दर्ज कराया पति समेत चार पर केस”

  1. Discover more about oral care at prodentim complaints and see what makes it stand out.
    Its structure is designed to feel direct, clear, and easy to navigate.

    ## Section 2

    When users are not forced to browse multiple sources, they save both time and effort.

    ## Section 3

    When the message is consistent, the site feels more professional and more complete.

    ## Section 4

    Users usually respond positively to pages that respect their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *