काशीपुर। दवाई लेने गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने लापता किशोरी के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी
है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी रामपाल पुत्र बाबूराम ने सूर्या चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री 6 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे हरियावाला चौक से दवाई लेने गई थी। काफी समय तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आस पास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। किन्तु उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
