
काशीपुर। डाक्टर्स-डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ;आईएमएद्ध काशीपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक गोष्ठी का आयोजन दढ़ियाल रोड स्थित रिसॉर्ट में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि सिंघल, डॉ. एके सिरोही, डॉ. वीके छाबड़ा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पारुल अग्रवाल ने किया।
काशीपुर आईएमए के अध्यक्ष डा. अरविन्द शर्मा व सचिव डा. त्रिभुवन अग्रवाल ने मंच से सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई दी और समाज में नैतिक जिम्मेदारी के लिए सभी आगंतुकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में काशीपुर डेवलपमेन्ट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई को काशीपुर की जनता के लिए समय-समय पर किये गये प्रयासों व कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. रवि सिंघल को उनके द्वारा लगभग 40 वर्षों से समाज की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त डॉ. सुनेश चौहान, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. तूलिका पाठक, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. आरके सुंदरियाल को भी चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ 20 ऐसे प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अलग-अलग विषयों और कैरियर में अच्छे मुकाम हासिल किये हैं तथा गोल्ड मेडल और छात्रवृत्ति पाई है। इस अवसर पर डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. रवि सहोता, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. बीएम गोयल आदि मौजूद रहे।

Схема помощи зависит от состояния, стажа употребления, противопоказаний и дальнейших целей лечения.
Ознакомиться с деталями – капельница от запоя на дому москва