https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

टीम हरदेव सिंह हैरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को शुरू की मुहिम

Spread the love

टीम हरदेव सिंह हैरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को शुरू की मुहिम
-टांडा तिराहे पर आईएसबीटी का निर्माण व रोजडवेज बस अड्डे के स्थान पर तहसील भवन निर्माण की मांग

टीम हरदेव सिंह हैरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को शुरू की मुहिम
टीम हरदेव सिंह हैरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को शुरू की मुहिम

काशीपुर। टीम हरदेव सिंह हैरी ने एक प्रेस कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए जनहित की लड़ाई लड़ने की मुहिम शुरू की है। प्रेस वार्ता में कहा कि रोडवेज बस अड्डा आज बेहद ही जीर्ण शीर्ष की अवस्था में है। जहाँ यात्रियों के लिये कोई भी सुविधा नहीं है इस बदहाली को सुधारने के बजाये शासन काशीपुर बस अड्डे को शहर से 4 किमी दूर सूत मिल की जमीन पर स्थापित करना चाहता है जो शहरवासियों के साथ अन्याय है। इतना ही नहीं शहर के बीचों बीच स्थित तहसील को भी यहाँ से हटाकर टाडे तिराहे पर सिंचाई विभाग की भूमि पर ले जाने की तैयारी चल रही है। सरकार के इन दोनांे फैसलों से काशीपुर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जिस टांडा तिराहे पर सिंचाई विभाग की भूमि पर तहसील बनाना चाहती है वहाँ पर तहसील नहीं, आईएसबीटी का निर्माण किया जाये, टांडा तिराहे पर बस अड्डा बनने से बस अड्डे एवं रेलवे स्टेशन की आपस में कनेक्टविटी बढ़ेगी और ट्रेन एवं बस के यात्रियों को सीधे अदला बदली की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डे वाली जगह पर तहसील को बनाया जाये। इसके कुछ ही दूरी पर एसडीएम कार्यालय एवं कोर्ट है चूंकि तहसील का 10 प्रतिशत कार्य एसडीएम कार्यलय से संबंधित होता है जिससे हमारे अधिवक्ताओं एवं तहसील के कर्मचारियों और सबसे महत्वपूर्ण शहर एवं दूर दराज से आने वाले लोगों को एक, दफ्तर से दूसरे दफ्तर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।