Aaj Ki Kiran

ज्वैलर्स की दुकान से लाखों की चोरी

Spread the love


-एक और ज्वैलर्स की दुकान में भी किया चोरी का प्रयास

काशीपुर। कुण्डा थानांतर्गत गढ़ीनेगी में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते चोर नकदी व लाखों रुपये के जेवरात और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ले गये तथा कैमरों की तार काट गये। एक और ज्वैलर्स की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया।  
जानकारी के अनुसार कुण्डा थानांतर्गत ग्राम गढ़ीनेगी की प्रधान अंशिका रानी के आवास के बराबर में यहीं के निवासी नवीन वर्मा पुत्र पहलवान चंद्र वर्मा की वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार देर सायं नवीन वर्मा दुकान बंद कर घर चले गये। आज सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि दुकान खुली है। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी व उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुकान पर जाकर देखा तो ताले टूटे थे और शटर आधा खुला था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सामान फैला था। दुकान स्वामी नवीन के अनुसार, साढ़े तीन किलो नई व पुरानी चांदी, 20 ग्राम नाक के फूल, आर्टिफिशियल मालायें, तांबे के सिक्के, छल्ले, अष्ट धातु की मूर्तियां व ताबीज समेत 1500 रुपये नकद एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोर चोरी कर ले गये और कैमरों की तारें भी काट गए। जानकारी मिली है कि गांव में ही प्रमोद कुमार की हरिकृपा ज्वैलर्स नामक दुकान का एक ताला भी चोरों ने तोड़ दिया, जबकि दूसरा ताला तोड़ने में विफल रहने पर चोर फरार हो गये। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर कैद हो गये। इधर,  सूचना मिलने पर कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने मौके मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *