
काशीपुर। ज्ञानार्थी काॅलेज में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, काशीपुर मुख्य शाखा के ब्रांच मैनेजर शक्ति शेखर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों, आवश्यक योग्यताओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इससे पूर्व काॅलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, संस्था की सेक्रेटरी श्रीमती शिवानी मेहरोत्रा एवं संस्थान प्रमुख श्रीमती प्रतिमा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया। इस दौरान काॅलेज के डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला ने विद्यार्थियों को न केवल बैंकिंग क्षेत्र की गहराई से समझ प्रदान की, बल्कि उन्हें अपने करियर को लेकर जागरूक और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा भी दी।
