Aaj Ki Kiran

जीएसटी जांच के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

Spread the love

जीएसटी जांच के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

जीएसटी जांच के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
जीएसटी जांच के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

काशीपुर। इलेक्ट्रिकल्स कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों और गोदामों पर जीएसटी विभाग की जांच के बाद व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। कार्रवाई के विरोध में कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर एमपी चौक पर एकत्र हुए और सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।
व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम ने विभिन्न इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठानों और गोदामों पर पहुंचकर दस्तावेजों, खरीद-बिक्री और टैक्स से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और व्यापार मंडल को भी विश्वास में नहीं लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान के दस्तावेज या टैक्स रिकॉर्ड में कोई कमी है तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करे, लेकिन जांच के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। व्यापारियों ने दीपावली के सीजन का हवाला देते हुए कहा कि यह कारोबार के लिए महत्वपूर्ण समय है और ऐसी कार्रवाई से व्यापार प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शन के बीच मेयर दीपक बाली भी पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर मामले पर बातचीत की जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि बैठक में अपनी समस्याएं और आपत्तियां अधिकारियों के सामने रखी जाएंगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।