Aaj Ki Kiran

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक किया गया

Spread the love


काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में विधिक शिविर का आयोजन कर जनमानस को उनके अधिकार विधिक जानकारी तथा तहसील स्तर पर बनायी गई समितियों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत, निःशुल्क अधिवक्ता एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गईं। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जागरूक किया गया। शिविर के दौरान चार वरिष्ठ नागरिक ;महिला-पुरूषद्ध की लिखित समस्या को सुना गया। इनमें तीन महिला व दो सामान्य पुरूष थे। पैनल अधिवक्ता श्रीमती कामनी श्रीवास्तव  और मौ. आकिब सैफी द्वारा समस्या का निवारण किया गया। पीएलबी गीता चन्द्रा द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की एप्लीकेशन लिखी गई और कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उसकी जानकारी भी दी गई जिसमें करीब पांच दर्जन महिला-पुरूष उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम ग्राम प्रधान कु. शाहिस्ता की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। 

2 thoughts on “जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक किया गया

  1. Đây là một trong những bài viết hiếm hoi chia sẻ khá đầy đủ về pikashow apk và trải nghiệm thực tế của người chơi. TONY08-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *