https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

जिला कारागार में महिला कैदी ने की आत्महत्याः मचा हड़कंप

Spread the love


मऊ।शुक्रवार को जिला कारागार में विचाराधीन महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी होने पर जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी मीरा (45) पत्नी जितेंद्र दहेज हत्या के एक मुकदमे में 6 जून 2021 से मऊ जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी। गुरुवार रात जिला कारागार में अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मीरा गुरुवार रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपनी बैरक में सोने चली गई। शुक्रवार को महिला बैरक के बाथरूम में उसका शव साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जेल अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और एसडीएम जयप्रकाश यादव जिला जेल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या कर ली है। विस्तृत जांच कराई जा रही है। ब्रह्मा नन्द पांडेय

One thought on “जिला कारागार में महिला कैदी ने की आत्महत्याः मचा हड़कंप”

  1. Discover more about oral care at dr drew sutton prodentim reviews and see what makes it stand out.
    Its structure is designed to feel direct, clear, and easy to navigate.

    ## Section 2

    Another important factor is clarity, because clear messaging helps build confidence.

    ## Section 3

    A site that avoids confusion can leave a better impression on careful readers.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can stay relevant and useful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *