Aaj Ki Kiran

जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। श्री गुरू नानक इण्टर कालेज के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरूचि सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में जनपद के काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा व रूद्रपुर ब्लॉक के लगभग 60 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग किया, जिसमें बालिका आयु वर्ग 14 से एकता, किरन, श्र(ा गोला एवं बालक वर्ग से प्रवीन, पवन गिरी, तुषार सैनी, दीपक यादव, श्रीनाथ बालिका आयु वर्ग 17 श्वेता, सिमरन, शगुन परमार, प्रियंका, मानसी सैनी बालक आयु वर्ग 19 से सागर व बालिका से असमीत संधु ने प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्वालिफाई किया। इस अवसर पर चिदम्बर जोशी, अनामिका वर्मा, अमित वत्सल, अमित सनवाल, सुरेन्दर सिंह मेहता, सीमा जोशी, गुलाब चन्द्र, नरेश कुमार शर्मा, आमिर मौहम्मद, विपिन, कुन्दन पाण्डे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *