https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

जिलाधिकारी ने जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील

Spread the love

जिलाधिकारी ने जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील

जिलाधिकारी ने जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील
जिलाधिकारी ने जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील

रुद्रपुर 19 नवंबर 2026 सूचना-

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनता से सेल्फ-इन्यूमरेशन (स्व-गणना) जनगणना के तहत अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपना फॉर्म भर दिया है और जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से आगे आकर इसे भरें।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह फॉर्म बेहद सरल और सेल्फ एक्सप्लेनेटरी है,जिसे भरने में अधिक समय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि लिंक करने पर कई फ़ील्ड्स अपने आप भर जाते हैं।स्वयं डेटा भरने का प्रमुख लाभ यह है कि जानकारी बिल्कुल सही और इच्छानुसार दर्ज होती है,जिसे जनता खुद भी वेरिफ़ाई (सत्यापित) कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर इंसान डिजिटल रूप से साक्षर है, इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे एक बार लॉग-इन कर अपना डेटा स्वयं भर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी तथा नागरिकों को जल्द से जल्द सेंसस में अपना डेटा दर्ज कर लेना चाहिए।