https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

जमीनी को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली से उड़ाया

Spread the love

रूपेश भारद्वाज

बरेली। नबाबपुरा खुर्द में ननिहाल में रह रहे युवक ने जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपने बड़े भाई के सीने में दो गोली मार दी। उसे पकडने जब पुलिस पहुंची तो वह भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से आला कत्ल तंमचा भी बरामद किया है। मृतक की पत्नी फिरदौस की तहरीर पर पुलिस ने शाने आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाहबाद तहसील के गांव ढकिया निवासी बाबू आलम (45) और उसके छोटे भाई शाने आलम के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले शाने आलम नवाबपुरा खुर्द में ननिहाल में अपनी मां के साथ जाकर रहने लगा। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद नहीं सुलझा। मंगलवार दोपहर ढकिया से बड़ा भाई बाबू आलम गांव नबाबपुरा खुर्द पहुंचा गया। वहां दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और मां रहीसन दोनों में बीच-बचाव का प्रयास कर रही थी। कहासुनी बढ़ते ही शाने आलम तमंचा निकाल लाया और उसने बड़े भाई बाबू आलम के सीने में दो गोली उतार दी। सिरौली इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बतया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।

7 thoughts on “जमीनी को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली से उड़ाया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *