Aaj Ki Kiran

जनपद के 5 व्यक्तिगत/संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा

Spread the love

जनपद के 5 व्यक्तिगत/संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा

जनपद के 5 व्यक्तिगत/संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा।
जनपद के 5 व्यक्तिगत/संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा।

रूद्रपुर 25 मार्च 2025(सू0/वि0)-उत्तराखंड राज्य ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDGs) इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 79 अंकों के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सफलता के पीछे विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनपद के 5 संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु नियोजन विभाग उत्तराखण्ड ने एसडीजी अचीवर अवार्ड के लिए चुना जिन्हे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा गया है।
इनमें से एक शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति है जो साईलेज और चारा विकास में अहम काम कर रहा है। समिति चार एपीओ के माध्यम से किसानों से हरा मक्का व चारा खरीद कर डेरी किसानों को बेचती है। इस गतिविधि से किसान और डेरी दोनो लाभान्वित हो रहे है और वर्षभर हरा उन्नत चारा पशुओं के लिए उपलब्ध रहता है, जो पशुओं के लिये अति लाभकारी है। इस सहकारी समिति से किसानों के चार एपीओ जुड़े जिससे क्षेत्र के किसान को स्वरोजगार मिल रहा है।
तहसील एवं विकास खण्ड रूद्रपुर के ग्राम जगदीशपुर निवासी गुरजीत सिंह फूलों की खेती में कार्य कर रहे है, वे मुख्य तौर से गुलाब, कारनेशन, लिलियम व अन्य फूलों की खेती करते है। गुरजीत सिंह ने पंतनगर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर कृषि क्षेत्र में कुछ अभिनव प्रयास कर दूसरे किसानों को भी फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। फूलों की खेती से उन्हे 2 से 3 माह में ही नकद आय प्राप्त हो जाती है। गुरजीत सिंह से प्रेरित होकर 5 और स्थानीय किसानों ने अपने खेतों में फूलों की खेती अपनाकर आय में वृद्धि की है।
जागृति सेवा समिति खटीमा ब्लॉक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के परिवारों के लिए काम करता है। समिति द्वारा लगभग 5000 परिवारों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया गया है, और कपड़ा मंत्रालय से शिल्पिकार्ड भी प्रदान किये गये हैं। जागृति सेवा समिति कांस और मूंज घास की हस्तशिल्प गतिविधियों में शामिल है। समिति द्वारा प्रशिक्षित 40 परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं का लाभ मिला है। लगभग 200 परिवार जहाज, डलिया, टोकरी बनाने का कार्य कर रहे है।
आग्यो एक हापरलोकल मार्केट ऐप सॉल्यूसन है और एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म चलाता है जो स्थानीय दुकानदारों को अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है और उपभोक्ता ऑनलाइन ऑर्डर करके उत्पाद प्राप्त कर सकते है। वर्तमान में आग्यो खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आग्यो द्वारा 33 हजार ग्राहको को 2 लाख से अधिक ऑर्डर डिलीवर किये गये है। 500 से अधिक दुकानदारों ने 4 करोड़ से अधिक का करोबार किया है। आग्यो में 17 से अधिक युवा कार्य कर रहे है।
ब्रिटानिया इण्डिया लि0 द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में अभिनव कार्य किये जा रहे है। उनकी परियोजना 30 हजार से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है। जिसमे बच्चें, किशोर, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं जैसे कमजोर आबादी शामिल है।
व्यक्तियों/संस्थाओं के इन प्रयासों ने जनपद के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, राज्य सरकार की नीतियाँ, स्थानीय समुदायों की सहभागिता और अन्य संगठनों के सहयोग से उत्तराखंड ने सतत विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है। सतत विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। उत्तराखंड को भविष्य में भी इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। सभी व्यक्तियों/संस्थाओं को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकरी मनीष कुमार ने बधाई दी।

8 thoughts on “जनपद के 5 व्यक्तिगत/संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्यो हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा

  1. Interested in UFC? ufc 250 anniversary unique mixed martial arts tournament will take place on June 14, 2026, in Washington, D.C., on the South Lawn of the White House. It will be the first professional sporting event in history to be held directly on the grounds of the U.S. presidential residence.

  2. Нужен финаносвый план? https://financedirector.by/investicionnyj-biznes-plan-struktura-i-primer-dlja-investorov/ подробное объяснение структуры документа, его роли в привлечении инвесторов, получении кредита и запуске бизнеса. Узнайте, какие разделы включает бизнес-план, какие расчеты нужны и как он помогает оценить прибыльность проекта.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *