Aaj Ki Kiran

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी की गई बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीती 11 जुलाई को मोहल्ला गंज रतन सिनेमा रोड, कंप्यूटर वाली गली, काशीपुर निवासी रऊफ अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 3 जुलाई को उसके घर के बाहर से उसकी बाइक संख्या-यूके 06 बीसी -7458 हीरो स्प्लेंडर वह रंग सिल्वर ब्लैक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने धारा 303;2द्ध बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु  पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा रविवार को चेकिंग के दौरान मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार पुलिया के पास रवि पाल पुत्र देवदास निवासी ग्राम टांडा डालचंद निकट शनिदेव मंदिर थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई उक्त बाइक बरामद की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा, कांस्टेबल दर्शन सिंह थे।