Aaj Ki Kiran

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। दस दिन पूर्व चोरी हुई बाइक को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एक बाइक चोर भी वाहन चैकिेंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बीती 18 जून को इकरार पुत्र इतवारी निवासी ग्राम बैलजुड़ी ने थाना कुण्डा में तहरीरी सूचना दी कि 10 जून को वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके-18 जे-1743 से काशीपुर से घर जरूरी सामान लेकर आया और दोपहर को मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अन्दर खाना खाने चला गया। लगभग 15-20 मिनट बाद बाहर आया तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। तहरीर के आधार पर धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त मोटरसाईकिल बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति इमरान पुत्र सरदार हुसैन निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर-22 ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद बताया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, संजय कुमार थे।

20 thoughts on “चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

  1. [url=https://geo-optimizaciya-sajta.ru]Гео оптимизация сайта[/url] и работа с отзывами — насколько они связаны?

  2. продвижение сайтов москва яндекс топ рф [url=https://itcrumbs.ru/poiskovoe-seo-v-moskve_103716]продвижение сайтов москва яндекс топ рф[/url]

  3. [url=https://9online.crforum.ru/viewtopic.php?t=35054]Serm[/url] — как выбрать агентство, которое работает честными методами?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *