Aaj Ki Kiran

चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Spread the love

चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद
चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

काशीपुर। पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु का एक हार, सफेद धातु की तीन अंगूठियां और चार बिछुए बरामद करने में सफलता हासिल की है।
कुंडा कोतवाली पुलिस के अनुसार, छह अगस्त 2026 को ग्राम सरवरखेड़ा निवासी बाबू हुसैन ने कोतवाली कुंडा में सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किमाया बैंकट हाॅल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बाबू हुसैन के घर से चोरी किए गए एक पीली धातु के हार, तीन सफेद धातु की अंगूठियां और चार सफेद धातु के बिछुए बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ सज्जू पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम सरवरखेड़ा तथा अरमान पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह देव, कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल राजकुंवर बोरा शामिल रहे।