https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

चेक वाउंस के दोषी को एक माह की सजा

Spread the love


काशीपुर। प्रथम अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल की अदालत ने चेक वाउंस के मामले में दोषी को एक माह कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर अर्थदण्ड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मैसर्स रमेश किराना स्टोर घासमंडी काशीपुर के रमेश चन्द्र माहेश्वरी ने अपने अधिवक्ता शुभम सिंघल के माध्यम से न्यायालय में वाद दायर किया था, इसमें कहा कि विरेन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम भटनागर वादी की दुकान से 66,000 रूपये का माल उधार ले गया। भुगतान मांगने पर अभियुक्त ने वादी को एक चेक दिया। भुगतान के लिए जब चेक बैंक में लगाया गया तो वह वाउंस हो गया। इस पर परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को नोटिस भेजा। उसके बाद न्यायालय में परिवाद दायर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता शुभम सिंघल के तर्कों से संतुष्ट होकर अभियुक्त विरेन्द्र कुमार को एक माह के कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने अभियुक्त पर 80,000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। इसमें से 75 हजार रूपये परिवादी को दिये जायेंगे जबकि 5 हजार रूपये राज्य के पक्ष में अदा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *