Aaj Ki Kiran

चन्द्रावती में गीत व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love




काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रियल बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान, अनुष्का मैंदोलिया बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं पायल बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। साथ ही काजल कश्यप ने मतदान जागरूकता से सम्बन्धित गीत एवं पायल, हिमानी, आकांक्षा एवं सविता ने कविताऐं सुनाई। निर्णायक की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मन्जु सिंह एवं डॉ. मंगला ने निभाई। इस अवसर पर कैम्पस एम्बेसडर डॉ. रंजना, एसो. प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असि. प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, किरन आदि उपस्थित रहे।

One thought on “चन्द्रावती में गीत व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *