
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग द्वारा 9वें अन्तर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा योगाभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न आसन भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, धनुसासन एवं प्रणायाम आदि योगाभ्यास कराया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वसुदैव कुटुम्बकम’ के अन्तर्गत बीएड विभाग की छात्राओं ने योग फ्यूजन/प्रदर्शन, योग रिदमिंग परफॉरमेन्स एवं 22 छात्राओं द्वारा गूगल फॉम के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग के बारे में जानकारी प्रदान करना, जिससे वह अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकें। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डॉ. अविनाश मिश्रा, चंचल कुमार, मनोज कुमार, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, डॉ. महेश कुमार एवं बीएड विभाग की समस्त छात्रायें उपस्थित रही।
