Aaj Ki Kiran

चंद्रावती महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
चंद्रावती महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
चंद्रावती महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
चंद्रावती महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हाथों में बैनर लेकर खड़ी हुई छात्राएं व टीचर्स
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई एवं परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयंसेवियों को संम्बोधित करते हुए कहां कि “स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की आधारशिला है“ हम सभी को पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वंदना सिंह, डाॅ. गीता मेहरा एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजजि गोस्वामी, प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. शालिनी सिंह डाॅ. नवनीत कुमार सिंह, डाॅ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा कुमारी, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।