गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए भक्त

काशीपुर। चौक के राजा श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत हवन-पूजन कर गणेश चतुर्थी समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद शिवांश गोले सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कविता यादव, गौरव कश्यप, चेतन टेलर, विकास कश्यप, राजकुमार यादव, नगर पालिका काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट, चेतन कश्यप, सचिन कश्यप, महेश यादव, सागर यादव, त्रिलोकी नाथ यादव, जतिन यादव एडवोकेट सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे। हवन-पूजन के बाद सभी भक्त गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए गर्जिया मंदिर रवाना हो गए।
