Aaj Ki Kiran

क्षेत्रभर में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Spread the love



काशीपुर। क्षेत्रभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तो वही युवाओं द्वारा जोश के रूप में निकाली गई तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
आजादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के तहत नगर निगम प्रांगण में सुबह 10 बजे सार्वजनिक रूप से ध्वजारोहण किया गया जिसमें नगर निगम की महापौर उषा चौधरी, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, नगर निगम के सभी पार्षद और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में उपस्थित जन का मन मोह लिया। इस दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्षेत्रों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने वाले सभी संस्थाओं के साथ-साथ नगर निगम कर्मियों, अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, कविता यादव, राजकुमार यादव, राजू सेठी, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा एसपी कार्यालय और काशीपुर कोतवाली में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा काशीपुर में युवाओं द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में 100 फिट लंबा तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। यह तिरंगा रैली रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, मुंशी राम चौराहा, किला मौहल्ला चौक, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक से वापस रामलीला मैदान आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं का जोश सातवें आसमान पर था। इसके साथ ही एससी गुड़िया आईएमटी, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयराज हिन्दू इंटर कालेज, जीजीआईसी, जीबी पंत इंटर कालेज सहित नगर के सभी विद्यालयों व सरकारी व प्राईवेट कार्यालयों तथा फैक्ट्रियों में ध्वजारोहरण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इससे पूर्व प्रातः 6 बजे पुरानी सब्जी स्थित छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी निकाली गयी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई इसी स्थान पर आकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में गणमान्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *