कोतवाली में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हाॅस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह, काशीपुर सीओ प्रभारी प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चैधरी, एसएसआई नवीन कुमार बुधानी तथा क्लब पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी लिया। पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह ने शिविर सराहना करते हुए स्वयं भी ब्लड और शुगर जांच कराई। इस दौरान क्लब की ओर से पुलिस अधिकारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी, विवेक पैगिया उर्फ निक्की, मनोज अग्रवाल, डाॅ. तरुण सोलंकी मनीष गुप्ता, मयंक गुप्ता, रुपेश अग्रवाल, मनीष बिंदल, मोहित बोहरा, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संतोष मेहरोत्रा, पंकज बिंदल, हरप्रीत सिंह सेठी, रमनदीप सिंह, धीरज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, ट्रेजदार विपिन तोमर एवं अन्य क्लब के सदस्यों के अलावा के.वी.आर. हाॅस्पिटल की टीम में डाॅ. तरुण सोलंकी, डाॅ. सुमित चैहान, एमआर. मोहित वोहरा, एमआर. अमित चैहान, एमआर. जशन, कलश, खुशनुमा, एमआर. शादाब, छाया, एमआर.आरिफ, मोनी, एमआर.नौशाद, तन्या आदि स्टाफ मौजूद रहा।
