केजीसीसीआई ने हल्द्वानी में सौंपा सीएम धामी को ज्ञापन

काशीपुर। हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में केजीसीसीआई द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश एवं रोजगार संवर्धन हेतु नीतिगत सुधारों के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमन्त्री को अवगत कराया गया विषम भौगोलिक परिस्थितियों, बढ़ती उत्पादन व लाॅजिस्टिक लागत तथा पड़ोसी राज्यों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वर्तमान में राज्य के उद्योगों के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ उत्पन्न हो गई हैं। राज्य में औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और निवेश को बनाए रखने हेतु केजीसीसीआई द्वारा सीएम से मांग की गई कि औद्योगिक प्रसंस्करण हेतु क्रय किए जाने वाले कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क पूर्णतः समाप्त किया जाए, सड़कों पर सचल दलों की नियमित जांच समाप्त की जाए, उत्तराखण्ड में भूजल निकासी की दरें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से अधिक हैं शुल्क दरों को उत्तर प्रदेश के समान तर्कसंगत बनाया जाए, औद्योगिक विद्युत दरों व पीक डिमांड शुल्कों की समीक्षा कर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी व स्थिर औद्योगिक टैरिफ लागू किया जाए, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने वाली सड़कों का चैड़ीकरण किया जाए, कुमाऊँ क्षेत्र में रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता मिले तथा प्रमुख क्लस्टर्स के पास मल्टीमाॅडल लाॅजिस्टिक हब व फ्रेट टर्मिनल स्थापित किए जाएँ। संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आहूत कर इन नीतिगत सुधारों पर समयब( निर्णय लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर केजीसीसीआई के महासचिव अश्वनी छाबड़ा एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल उपस्थित थे।
