Aaj Ki Kiran

केजीसीसीआई आम सभा में नई कार्यकारिणी निर्वाचित, विनीत संगल बने अध्यक्ष

Spread the love

केजीसीसीआई आम सभा में नई कार्यकारिणी निर्वाचित, विनीत संगल बने अध्यक्ष

 

केजीसीसीआई आम सभा में नई कार्यकारिणी निर्वाचित, विनीत संगल बने अध्यक्ष
केजीसीसीआई आम सभा में नई कार्यकारिणी निर्वाचित, विनीत संगल बने अध्यक्ष

काशीपुर। केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक आम सभा चैम्बर हाऊस काशीपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महासचिव नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर चैम्बर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ जिसमें विनीत कुमार संगल अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित बंसल कोषाध्यक्ष, अश्वनी छाबड़ा महासचिव चुने गये तथा सदस्यांे के रूप में नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, विवुध रावल, आलोक कुमार गोयल, दुर्गेश मोहन, विनीत कुगार, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल व सुशील कुमार तुल्स्यान चुने गये। ज्ञातव्य हो कि चैम्बर की कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 जुलाई से 30 जून तक होता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा वर्ष 2025-26 में सम्पन्न केजीसीसीआई के क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा कोषाध्यक्ष, अंकित बसल द्वारा वर्ष भर के लेखे-जोखे की जानकारी दी गयी। नव निर्वाचित अध्यक्ष, विनीत कुमार संगल ने कहा कि वे इस बार उद्योगों की जो समस्याएं हल होने से रह गयी हैं, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने तथा चैम्बर को और अधिक ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष, विजय कुमार जिंदल, विकास जिंदल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, विशाल गर्ग, पुनीत सिंघल, राजेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, विक्रांत चौधरी, अमित गर्ग, एसए सिद्दीकी, बाँके बिहारी गोयंका, आनन्द द्विवेदी, मुनेश बंसल, तनुज अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मान सिंह, केपी सिंह, निखिल गावा, डॉ. विजय कुमार चौहान, आरवी नायडू, जितेन्द्र गहतोड़ी, आरके गुप्ता, गौतम गुलाटी, राग दत्त भट्ट, राजेश यादव, संजीव तोमर, विनीत सरन, आकर्ष वर्मा, अक्षत मिड्डा, संजीव कुमार, पुनीत सिंघल, अरविन्द सिंह, अश्वनी छाबडा, वीके पन्त, अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।