कल्याणपुर । किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दो युवको ने होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर के मुताबिक ऑटो चालक मोहित तिवारी ने फेसबुक के जरिए दो साल पहले इलाके की किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मोहित व अंकित ने किशोरी को बातों में फंसाकर पिकनिक के बहाने लखनऊ ले गए, जहां होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता को होटल में नशीला पदार्थ पिला दिया गया था। पेट दर्द होने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।

Mình thích cách 188v ios sắp xếp trò chơi khá rõ ràng. TONY07-08