काशीपुर में तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा
-शातिर चोर सहित चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, मंदिरों से चोरी का सामान, दान पात्र व नकदी बरामद

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आॅपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर में तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर सहित चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर मंदिरों से चोरी का सामान, दान पात्र व नकदी बरामद की है।
विदित हो कि बीती 26 मई की रात्रि में नागिन शक्ति मंदिर, 31 मई की रात्रि में नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा सनसनीखेज तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक राजेश शर्मा व नागिन शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक काम्बोज द्वारा कोतवाली काशीपुर में दी गई तहरीर के आधार पर धारा 305 ;डीद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरियो के खुलासे हेतु गठित टीम द्वारा 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर शनिवार को शातिर चोर तालिब हुसैन को चोरी के माल व चोरी में प्रयुक्त बाइक के साथ नौगजा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तालिब ने उक्त चोरी अपने साथियों सन्नी व मोइन निवासी रामनगर के साथ करने तथा मंदिर से चोरी किया गया माल कबाड़ी जलीस निवासी गड्ढा काॅलोनी कचनालगाजी काशीपुर को बेचना बताया। इसके बाद तालिब की निशानदेही पर कबाड़ी जलीस अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं काॅलोनी कचनालगाजी, काशीपुर को मंदिर से चोरी किए सामान के साथ कबाड़ की दुकान से गिरफ्तार किया गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शातिर चोर तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन रेलवे पड़ाव रामनगर जिला नैनीताल वर्ष 2022 में थाना रामनगर से भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ पंजीकृत अन्य अभियोगों का भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही वांछित अभियुक्त सन्नी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, मोईन निवासी पूछड़ी रामनगर की तलाश जारी है। पुलिस टीम में हरेन्द्र चैधरी प्रभारी निरीक्षक काशीपुर, नवीन बुधानी एसएसआई काशीपुर, मीना रावत प्रभारी चैकी कटोराताल अपर उपनिरीक्षक प्रकाश बोरा कांस्टेबल दर्शन सिंह, गौरव सनवाल, महेन्द्र देवड़ी थे।
