https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

काशीपुर को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में केडीएफ की पहल, मेयर को दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व को व्यापक पहचान दिलाने तथा नगर को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
हाल ही में केडीएफ प्रतिनिधिमंडल की नगर निगम कार्यालय में मेयर दीपक बाली जी के साथ हुई बैठक में काशीपुर के समग्र आर्थिक विकास एवं पर्यटन की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई थी। बैठक में मेयर श्री बाली ने द्रोणासागर एवं गिरिताल के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि काशीपुर के आर्थिक विकास के लिए उद्योग, पर्यटन एवं व्यापार का समन्वित विकास आवश्यक है। यदि इन पर्यटकों को काशीपुर के समृ( ऐतिहासिक, पौराणिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, तो काशीपुर को उनकी यात्रा सूची में शामिल किया जा सकता है। इससे नगर में पर्यटन गतिविधियों के साथ स्थानीय व्यापार, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि मेयर श्री बाली के नेतृत्व में द्रोणासागर एवं गिरिताल जैसे ऐतिहासिक जलाशयों के सौन्दर्यीकरण के प्रयास तथा केडीएफ की पर्यटन जागरूकता संबंधी पहल मिलकर काशीपुर के पर्यटन विकास को नई दिशा दे सकती हैं।