ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कांग्रेस की सदस्यता दिलाते संभावित प्रत्याशी/ ब्लाक अध्यक्ष वसीम अहमद
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद ) विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने सदस्य बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस के विधान सभा संभावित प्रत्याशी/ ब्लाक अध्यक्ष वसीम अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान वसीम अहमद ने कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में 40 प्रतिशत महिलाओं साझेदारी और सरकार बनने पर होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए नगर में काफी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। साथ ही लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर नगर महासचिव साफेज खान, डा, आरिफ, सिफ्ते हसन, नूरूल हसन, जिला सचिव मुस्तकीम, यासीन कुरैशी, जहांगीर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Amber Harbor commerce view – Overall, the structure is nice, and everything is easy to read and access.
handmade hub – Layout is simple and everything loads without issues.