Aaj Ki Kiran

कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया

Spread the love
कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया
कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया
कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप छात्राओं में रचनात्मक, कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए महाविद्यालय परिसर में कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन चित्रकला विभाग, गृहविज्ञान विभाग एवं बी0एड0 विभाग के निर्देशन में किया गया।
कला उत्सव के अंतर्गत चित्रकला मॉडल हस्तकला तथा पारंपरिक कला से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने विद्यार्थियों की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक है। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय कला संस्कृति और नवाचार से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार, एवं समस्त बी0एड0 विभाग उपस्थित रहे।