-शराब बनाने के उपकरण व कच्ची शराब बरामद, हजारों लीटर लाहन नष्ट किया
काशीपुर। कच्ची शराब के विरू( बड़ा अभियान चलाती पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में कच्ची शराब खाम बरामद करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर करीब 20 हजार लीटर लाहन भी पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब की भट्टी लगाने और निर्माण करने वालों के विरु( चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर चन्द्र मोहन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के पर्यवेक्षण में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत कच्ची शराब की कसीदगी करने वालों के विरु( अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जगतपुर जंगल में कच्ची शराब का निर्माण करते गुरनाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम महुआडाली, बाजपुर को कुल 100 लीटर कच्ची शराब और कसीदगी के उपकरण करते हुए गिरफ्तार करने के साथ ही मौके पर ही लगभग 12000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। ग्राम जुड़का वन गुर्जरखत्ता जंगल के पीछे जसवंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम गोविंद नगर खत्ता को रबड़ ट्यूब में भरी 60 लीटर कच्ची शराब व कसीदगी उपकरण के साथ गिरफ्तार कर मौके पर लगभग 8000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60;2द्ध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप पंत और समस्त आरक्षीगण चौकी कुंडेश्वरी थे। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज कपिल काम्बोज ने ग्राम गढ़ीगंज बलकार सिंह पुत्र लाभ सिंह को कच्ची शराब की कसीदगी करते 30 लीटर कच्ची शराब एवं कसीदगी उपकरण के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60;2द्ध के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर कटोराताल चौकी पुलिस टीम द्वारा महेंद्र सिंह पुत्र स्व. मानसिंह निवासी गंगे बाबा रोड मोहल्ला रजवाड़ा, इंद्रजीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह निवासी मौहल्ला कानूनगोयान तथा प्रमोद सिंह राणा पुत्र हीरा सिंह राणा निवासी विजयनगर नईबस्ती को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों के विरू( धारा 60 ;1द्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में का. गिरीश मठपाल, गौरव सनवाल व प्रेम कनवालथे। टांडा उज्जैन चौकी पुलिस इंचार्ज मनोज जोशी, उपनिरीक्षक कंचन पलड़िया, का. दिनेश त्यागी व मनोहर चंद ने हरगनिया कॉलोनी निवासी राजू पुत्र भनीरामसिंह को 11 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर धारा 60;1द्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Сопровождение ВЭД помогло нам выйти на новый уровень в работе с поставщиками https://vsoprovozhdenie1.ru/