एससी गुड़िया आईएमटी में दो दिवसीय नेशनल सिंपोजियम का भव्य शुभारंभ

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट आॅफ़ मैनेजमेंट एंड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में दो दिवसीय नेशनल सिंपोजियम ैम्ब्व् 2026 का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति योगेश जिंदल ने मां सरस्वती, संस्थान के संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया एवं संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
‘स्किल डेपलेपमेंट एंड एंटरप्रोन्योरशिप: चेलंेज एंड अप्राॅच्युनिटीज’ विषय पर आयोजित नेशनल सिंपोजियम में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर बिष्ट ने कहा कि आज के युग में जितनी आवश्यकता साॅफ्टवेयर और हार्डवेयर स्किल्स की है उतनी ही विद्यार्थियों एवं युवाओ के अंदर नैतिकता का भाव भी होना बहुत जरूरी है आज का युवा केवल पढ़ाई पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए उसके अंदर तकनीकी ज्ञान का होना भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि योगेश जिंदल ने कहा कि आज के युवा एवं विद्यार्थियों को अपने अंदर ऐसी भावनाएं और स्किल डेवलप करने चाहिए जिससे वह अपने को व्यापारिक एवं औद्योगिक रूप से परिपक बना सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने काॅलेज के नवस्थापित विधि विभाग की डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया। संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डाॅ. नीरज आत्रेय ने स्वागत भाषण किया। अंत में संस्थान की वाइस चेयरमैन डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मुख्य अतिथि को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सिंपोजियम की सोविनियर का भी लोकार्पण किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ;यूजीद्ध सिमरन सेठी कुकरेजा, असिस्टेंट प्रोफेसर ;विधिद्ध ज्योति जलन एवं विधि अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्यों के अलावा प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आए विषय विशेषज्ञ सहित एससी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
