Aaj Ki Kiran

एसआईआर: बड़ी संख्या में नोटिस मिलने पर दिये ज्ञापन

Spread the love

एसआईआर: बड़ी संख्या में नोटिस मिलने पर दिये ज्ञापन

एसआईआर: बड़ी संख्या में नोटिस मिलने पर दिये ज्ञापन
एसआईआर: बड़ी संख्या में नोटिस मिलने पर दिये ज्ञापन

काशीपुर। एसआईआर में बड़ी संख्या में आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नगर निगम के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 63-काशीपुर विधानसभा को एक ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दर्ज की गई संदिग्ध एवं निराधार आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 124, 122, 135, 137, 31, 207, 193 सहित लगभग 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर 1000 से अधिक मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जनप्रतिनिधियों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो अनेक वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के संवैधानिक मतदान अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जांच पूरी होने तक किसी भी पात्र मतदाता का नाम केवल संदिग्ध आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची से विलोपित न किया जाए। इस मौके पर पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद रशीद फारुकी, पार्षद सरफराज हुसैन, पार्षद सादिक हुसैन, पार्षद शाह आलम, पार्षद हनीफ गुड्डू, पार्षद मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
उधर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से सैकड़ों मतदाताओं पर आपत्तियां दर्ज किए जाने के बारे में उन्हें अवगत कराया और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमेन शमशुद्वीन, हसीन खान, एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, एमए राहुल, जफर मुन्ना, डाॅ. अब्दुल शकील, पार्षद राशिद फारूकी, पार्षद मोनिश आशी, पूर्व संयुक्त सचिव छात्र संघ वसीम अकरम, अजहर कस्सार, मोनू सि(ीकी आदि थे।