काशीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे के विरू( चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा संदीप सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम बरखेडी थाना आईटीआई, हाल निवासी मण्डी के पीछे सरबरखेड़ा थाना कुण्डा को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ मण्डी के पीछे कच्ची रास्ते से गिरफ्तार किया गया। वहीं, अभियुक्तों के विरू( चले आ रहे अभियान में धारा-3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सादाब पुत्र नसीम निवासी ढेला बस्ती शमशानघाट के पीछे काशीपुर को मुखबिर की सूचना पर नये ढेलापुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक भूमिका पाण्डेय, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कैलाश काला, हरीश प्रसाद व चन्द्रशेखर भट्ट थे।
