
काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कालेज में 23वें राज्य स्थापना दिवस पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने देवताओं की तपोभूमि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत समेत पर्यटन क्षेत्रों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां एक ओर उत्तराखंड विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं यहां की प्रकृति का मनोरम दृश्य व संस्कृति देश विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने इसके विकास में सभी की सहभागिता को बेहद जरूरी बताया है। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता रोशनलाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, महेश चंद्र आर्य, मनोज शर्मा, रणधीर, दीपक शर्मा, मनोज सक्सेना, कौशलेश गुप्ता, मनोज विश्नोई, अनिल कुमार सिंह, जयदीप सिंह, चौ. नवनीत सिंह, प्रमोद कुमार, रामचंद्र सिंह, पूनम चंयाल, गुंजा, मनीषा चौहान समेत शिक्षक व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
