उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा का किया स्वागत

काशीपुर। उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा का कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रथम बाद काशीपुर आगमन पर रुद्रपुर निवासी हरीश जल्होत्रा का रामनगर रोड स्थित द नेस्ट में विगत देर शाम जोरदार स्वागत किया गया। श्री जल्होत्रा पूर्व से ही कई सामाजिक सगंठनों से जुड़कर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। श्री जल्होत्रा के साथ पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला, कुमांऊ मण्डल उपाध्यक्ष हेमन्त नरूला, जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में गुरुमीत सिंह सदस्य अल्प संख्यक आयोग उत्तराखण्ड, गुलशन अरोरा, दलजीत सिंह, बलजिन्दर सिंह, रतन सिंह, सुरेश, अरविन्द बंटी, पवन दिन्नी, अनिल गुप्ता, सतीश यादव व नीरज गुप्ता आदि शामिल रहे।
