Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड सरकार ने किया तीलू रौतेली पुरस्कार का भाजपाईकरण : उमा

Spread the love


काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार का भाजपाईकरण करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। यहाँ एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार को वंदना कटारिया का अपमान तक कह दिया। बता दें कि पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस इन पुरस्कारों में चयनित किये गये नामों को लेकर विरोध कर रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय ने अपने आवास पर कहा कि इस वर्ष तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए नामित दर्जन भर से ज्यादा युवतियां / महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की काफी महिलाएं ऐसी हैं जो कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अन्य विशिष्ट कार्यों में हमेशा तत्पर रहीं। उन्हें नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी समर्थित महिलाओं और युवतियों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उमा वात्सल्य ने इस तरह से हॉकी की प्रतिभावान खिलाड़ी वंदना कटारिया भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस ना करके अपमानित महसूस करेंगी क्योंकि उनकी तुलना ऐसी महिलाओं और युवतियों से की जा रही है जो कि इस पुरस्कार के लिए कहीं से कहीं तक भी योग्य नहीं है। इस दौरान श्रीमती गीता चौहान, अलका पाल, अजिता शर्मा, पूजा आदि थीं।

One thought on “उत्तराखंड सरकार ने किया तीलू रौतेली पुरस्कार का भाजपाईकरण : उमा

  1. Slot tại 66B có tính năng “xem lại lịch sử quay” – giúp bạn phân tích chu kỳ game, từ đó đưa ra quyết định cược thông minh hơn trong những vòng tiếp theo. TONY04-18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *