उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने का आदेश जारी किए
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने का आदेश जारी किए है। बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों को 21 सितंबर से खोलने का फैसला लिया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्कूल खोलने के संबंध में आज मुलाकात कर विचार विमर्श किया।सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद मंत्री अरविन्द पांडेय ने स्कूल खोलने के लिए आदेश जारी किये हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने बड़ी तादाद में लोगों को अपनी चपेट में लिया था उसके बाद सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला लिया था। कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद कक्षा 6 से 12 तक सभी स्कूल और कॉलेज सरकार ने खोल दिए थे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने 21 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी सरकार और प्राइवेट स्कूल खोलने का फैसला लिया हैः शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया। उसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा ने शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं।
कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी सरकार और प्राइवेट स्कूल खोलने से पहले सरकार स्कूलों के जल्द गाइडलाइन जारी करेगी। शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने का अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं बनाया जायेगा। स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा का विकल्प भी रखा जायेगा।

888SLOT không sử dụng cookie theo dõi gây phiền – tôn trọng quyền riêng tư và mang đến trải nghiệm web sạch, an toàn cho người dùng. TONY04-18