Aaj Ki Kiran

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को कैबिनेट मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को आईएसबीटी स्थित द इंस्टीट्घ्यूशन ऑफ इंजीनियर्स(इंडिया) के देहरादून केंद्र द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने पत्रिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अभियंताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेशनल कन्वेन्शन ऑफ मरीन इंजीनियर्स एंड नेशनल सेमिनार ऑन मैरीटाइम एक्सेलेन्स थ्रू डिजिटल इंटीग्रेशन विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करने में भी अभियंता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। वहीं संगोष्ठी में शामिल होने वाले अभियन्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा तेज एवं हल्के जहाजों के विकास, समुद्री उद्योग व नौवहन प्रणालियों के विकास को बल दिये जाने तथा समुद्री उद्योग में नौवहन संचालन में पर्यावरण, सामाजिक आदि मुद्दों पर केन्द्रित विकास पर चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. दुगीराला राज्य शेखर, कमांडर डॉ.एम भास्कर, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. राम शर्मा, डॉ.बीके शर्मा, सक्सेना, प्रो. डॉ. ओपी शाह, अनुराग, एचवी रमेश, अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

2 thoughts on “उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को कैबिनेट मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *