https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा. धन सिंह रावत

Spread the love

इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा. धन सिंह रावत

 

इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा. धन सिंह रावत
इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार, ननूरखेड़ा में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-12 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने हेतु ‘सुपर 100‘ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी। जिसमें बच्चों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. रावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को दोगुना करते हैं और उन्हें प्रतियोगी परीक्षा के लिये मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सुपर-100 कार्यक्रम बच्चों की सफलता की गारंटी साबित होगा, और इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे इंजिनियरिंग व मेडिकल के क्षेत्र में अपना परचम लहरायेंगे। डा. रावत ने शिक्षकों से अपील की कि अब प्रतिस्पर्धा व आत्मनिर्भरता का समय है और इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर छात्रों को तैयार करने के अवसर पैदा करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सहयोगी संस्था अवन्ती फेलोज का भी सहयोग लिया जा रहा है। विभागीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं को कहा कि सफलता पाने के लिये छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी, इसके लिये उन्हें सिलेबस को समझना होगा और एक अध्ययन योजना बनानी होगी। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा अभिषेक रुहेला ने बच्चों को अपने लक्ष्य साधने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करने का सुझाव दिया गया। वहीं अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके अध्यापक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का रास्ता दिखा सकते हैं, पर तैयारी में सारी मेहनत आपको ही करनी है। उद्घाटन समारोह में विभागीय मंत्री डा. रावत ने प्रतिभागी बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें व स्टेशनरी भी आवंटित की। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री बी0पी0 मैन्दोली, स्टाफ ऑफिसर समग्र शिक्षा द्वारा किया गया।

One thought on “इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा. धन सिंह रावत”

  1. Discover more about oral care at prodentim amazon and see what makes it stand out.
    Its presentation is built to stay clear, direct, and convenient for visitors.

    ## Section 2

    Another valuable element is clarity, because clear messaging supports confidence.

    ## Section 3

    A clear presentation can encourage visitors to remain longer and continue exploring.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can remain relevant and useful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *