Aaj Ki Kiran

आईटीआई पुलिस ने गश्त के दौरान 52.20 ग्राम स्मैक समेत एक पकड़ा

Spread the love


काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस को गश्त के दौरान रात्रि करीब 10 बजे सचिन पाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया जिसे संदेह होने पर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 52.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि सचिन पूर्व में भी स्मैक के मामले में जेल जा चुका है और लगभग डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर आया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह ये स्मैक अपने अन्य साथी के साथ बरेली से कम दामों में लाकर यहां अच्छे दामों मे बेचता है। पूछताछ में बताये गये अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

2 thoughts on “आईटीआई पुलिस ने गश्त के दौरान 52.20 ग्राम स्मैक समेत एक पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *