https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

आईएमटी में तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ

Spread the love

आईएमटी में तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ

आईएमटी में तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ
आईएमटी में तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आज तीन दिवसीय खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तराखंड डीके शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि, निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल  प्रोफेसर जेएस विष्ट ने मां सरस्वती जी संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र जी गुड़िया एवं संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण  दत्त जी तिवारी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संस्थान के विधि स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी लोकार्पण किया। संचालन संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, सिमरन सेठी कुकरेजा एवं ज्योति जलाल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व  संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, पीजी निदेशक डॉ. केवल कुमार एवं प्राचार्य विधि डॉ. आरएन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अंत में  विधि विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर  दुबे  सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अनुपम शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।